शामली में पुलिस के सामने युवक की बेल्ट से पिटाई:मेन चौराहे पर वारदात, थप्पड़ घूंसे भी मारे, आरोपियों की पहचान नहीं
शामली में सदर कोतवाली क्षेत्र में मुख्य चौराहे पर दो युवकों द्वारा एक युवक की खुलेआम बेल्ट से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी युवक को सड़क पर घेरकर बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी कुछ देर तक उसके साथ मारपीट करते रहे। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मुख्य चौराहे पर दो युवक एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इनमें से एक युवक बेल्ट निकालकर लगातार युवक पर हमला करता नजर आ रहा है। आसपास लोगों की भीड़ भी जमा है। इसी दौरान पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचते हैं और युवक को बचाने का प्रयास करते दिखाई देते हैं। इसके बावजूद आरोपी कुछ समय तक मारपीट करते नजर आते हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि मुख्य चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इस तरह खुलेआम मारपीट होती है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र में हाल के दिनों में मारपीट और विवाद की कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में ताजा घटना के वीडियो ने पुलिस की कार्रवाई और अपराधियों में कानून के डर को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों की पहचान और घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)