प्रतापगढ़ में हॉस्टल के नीचे मिला MBBS छात्र का शव:2024 बैच के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बलिया का रहने वाला था
प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एक छात्र का शव संदिग्ध हालात में मिला है। इससे कॉलेज प्रशासन में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृत छात्र की पहचान मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। वह 2024 बैच का एमबीबीएस छात्र था और बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। यह घटना मेडिकल कॉलेज के पूरे केशव राय स्थित हॉस्टल की है। छात्र का शव हॉस्टल के नीचे मिलने की जानकारी पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी सबूत जुटाए हैं। फिलहाल, छात्र की मौत की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)