खेत में बकरी जाने पर विवाद, युवक ने बंदूक लहराई:बुलंदशहर में महिलाओं को धमकाने का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
बुलंदशहर में अरनिया थाना के कमालपुर गांव में खेत में बकरी घुसने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि अब्दुल सलाम नाम के युवक ने विवाद के दौरान घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता की और बंदूक लहराकर उन्हें डराया-धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमालपुर गांव में बकरी के खेत में चले जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इस बात से नाराज युवक ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ बदसलूकी की और हाथ में बंदूक लेकर उन्हें धमकाया। बताया गया कि घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था और महिलाएं ही घर पर थीं। पीड़ित परिवार ने थाने में दी तहरीर घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अरनिया थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि हथियार लहराने की घटना के बाद से वे डरे हुए हैं। पुलिस ने लिया संज्ञान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है और अरनिया थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)