प्रयागराज की प्राची वर्मा ने जीते तीन गोल्ड मेडल:मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेजबान प्रयागराज की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

Oct 27, 2026 - 20:57
0
प्रयागराज की प्राची वर्मा ने जीते तीन गोल्ड मेडल:मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेजबान प्रयागराज की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन
प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम करते हुए सभी छह वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। 586 अंकों के साथ प्रयागराज की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि कौशांबी उपविजेता और फतेहपुर तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में केपी इंटर कॉलेज की प्राची वर्मा सबसे चमकदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में शामिल रहीं। उन्होंने अंडर-19 बालिका वर्ग की 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्णिम सफलता हासिल कर तीन स्पर्धाओं में पहला स्थान अपने नाम किया। मंगलवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. बृजेश मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 30 अक्टूबर से प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इससे खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के छह वर्गों में प्रयागराज के खिलाड़ियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में प्रयागराज ने 64 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। फतेहपुर 22 अंकों के साथ दूसरे और कौशांबी 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रयागराज 42 अंकों के साथ विजेता बना, जबकि कौशांबी 36 और फतेहपुर 22 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में प्रयागराज ने 102 अंक हासिल किए। प्रतापगढ़ 40 अंकों के साथ दूसरे और कौशांबी 30 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रयागराज का प्रदर्शन और भी शानदार रहा। टीम ने 124 अंक अर्जित किए, जबकि कौशांबी को 38 और प्रतापगढ़ को 22 अंक मिले। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रयागराज ने 136 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। कौशांबी 40 और फतेहपुर 20 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रयागराज ने 118 अंक जुटाकर खिताब जीता। कौशांबी 58 अंकों के साथ उपविजेता और प्रतापगढ़ 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User