सीतापुर में सुबह से लापता किशोरी का मिला शव:तालाब में डूबी मिली, परिजनों ने गांव के युवक पर लगाया आरोप

Oct 27, 2026 - 22:01
0
सीतापुर में सुबह से लापता किशोरी का मिला शव:तालाब में डूबी मिली, परिजनों ने गांव के युवक पर लगाया आरोप
सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरैचा में मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर से सुबह लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी का शव गांव के बाहर तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल किशोरी की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, बिरैचा निवासी रामसागर मौर्य की बेटी लक्ष्मी मौर्य (17 वर्ष) मंगलवार सुबह करीब 6 बजे बिना बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने मानपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच शाम को परिजनों को गांव के बाहर तालाब के पास किशोरी की चप्पल और शॉल पड़ी होने की जानकारी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मानपुर पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तालाब में जाल डलवाया। तलाश के दौरान तालाब से किशोरी का शव बरामद हुआ। परिजनों ने शव की पहचान लक्ष्मी के रूप में की। परिजनों ने गांव के युवक पर जताया संदेह परिजनों ने गांव के ही शिवपाल पुत्र महेश मौर्य पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि शिवपाल और लक्ष्मी एक ही परिवार से संबंधित हैं और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। परिजनों के मुताबिक, लक्ष्मी पिछले दो दिनों से डिप्रेशन में भी थी। हालांकि, इन आरोपों की अभी जांच हो रही हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User