12वीं मंजिल से गिरे छात्र की मौत-FIR:पिता ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए सवाल; पुलिस जांच में जुटी

Oct 27, 2026 - 22:01
0
12वीं मंजिल से गिरे छात्र की मौत-FIR:पिता ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए सवाल; पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की डिजाइन आर्क सोसायटी निवासी 12 वर्षीय रणविजय ढाका की शनिवार सुबह 12वीं मंजिल से गिर कर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पीड़ित पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए मंगलवार को पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र देकर गंभीरता से जांच कराने की गुहार लगाई। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवालिया निशान उठाए हैं। कहा कि रिपोर्ट में शरीर के कई अंगों पर लगी चोटों का जिक्र नहीं है। उनकी शिकायत के आधार पर आज अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आज इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया जिसमें रणवीर ने नीचे गिरता दिख रहा है। बता दें कि अर्किटेक्ट तरुन कुमार ढाका परिवार के साथ डिजाइन आर्क सोसायटी के सी-टावर के फ्लैट नंबर 306 में रहते हैं। शनिवार को उनके बेटे रणविजय ढाका की बगल के ई टावर की 12वीं मंजिल से गिर कर मौत हो गई थी। घटना से पहले का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें रणविजय लिफ्ट से निकल कर मोबाइल चलाते हुए लाबी में चलते दिख रहा है। पिता तरुन का कहना है कि बेटा 7.40 बजे पार्क में खेलने जाने की बात बोल कर साइकिल से निकला था। इसके बाद करीब नौ बजे वह हादसे का शिकार हो गया। उनका कहना है कि आसपास लगे कुछ और सीसीटीवी के फुटेज मिले हैं। जिनमें बेटे के हाथ में पानी की दो बोतलें दिख रही हैं। जबकि वह घर से खाली हाथ गया था। जिस पार्क में खेलने गया था, तब वहां पर भी कोई नहीं था। साइकिल ई-टावर के सामने ही खड़ी मिली थी। बेटा पानी की दो बोतलें लेकर किसके लिए जा रहा था। उन्होंने आशंका जताई की कोई व्यक्ति पहले से ही ऊपर मौजूद था। उसी के द्वारा बेटे की हत्या किए जाने की आशंका है। सूरजपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पीडित परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टीम को जांच के लिए लगाया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User