लखनऊ में CHO का विरोध प्रदर्शन:मोमबत्ती लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल कि प्रतिमा पर पहुंचे, पुलिस से नोंकझोंक हिरासत में लिया गया

Oct 27, 2026 - 20:57
0
लखनऊ में CHO का विरोध प्रदर्शन:मोमबत्ती लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल कि प्रतिमा पर पहुंचे, पुलिस से नोंकझोंक हिरासत में लिया गया
लखनऊ में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने विरोध प्रदर्शन किया । 30 वें दिन हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के नीचे कैंडल लेकर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नियमितीकरण, कैडर बनाने और वेतन विसंगति को दूर करने कि मांगों को लेकर प्रदेश भर के CHO लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं मगर सुनवाई नहीं हो रही है।। प्रदर्शनकारियों ने कहा जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा । लगभग आधे घंटे तक नारेबाजी और हंगामा करते रहे। उसके बाद पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस से जमकर धक्का मुक्ति और नोक झोंक हुई। कई प्रदर्शन कारी को पुलिस तंग कर ले गई। उन्होंने पुलिस के ऊपर अब डरता करने का आरोप लगाया। 30 दिनों से जारी है आंदोलन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बदलते हुए मौसम में खुले आसमान के नीचे 30 दिनों से इको गार्डन में धरना दे रहे हैं। अधिकारियों और सरकार की हठधर्मी के कारण परिवार और बच्चों के छोड़कर बार बार लखनऊ आना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार मंत्रियों के आवास पर जाकर अपनी समस्याएं बता चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेश के 17 हजार CHO सामूहिक इस्तीफा देंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। कैडर निर्माण और 4800 ग्रेड पे की मांग प्रदर्शन कर रहे सर्वदीप शेखावत ने बताया कि प्रमुख मांगों में कैडर निर्माण, हरियाणा की तर्ज पर 4800 ग्रेड पे और सातवें वेतनमान का लाभ शामिल है। इसके अलावा पीवीआई को मूल मानदेय में मर्ज करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन और विभागीय अधिकारियों के स्तर पर कई बार वार्ता हुई, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जबतक संतोषजनक जवाब नहीं मिलता आंदोलन रुकने वाला नहीं। 1956 की नियमावली का हवाला दिया उन्होंने बताया कि 1956 की नियमावली के अनुसार व्यवस्था लागू करने, कैडर निर्माण और वेतन विसंगति दूर करने की मांग प्रमुख है। उनके मुताबिक, दूसरे कैडरों की तुलना में उन्हें करीब 5,000 रुपये कम मिलते हैं। उन्होंने पीवीआई को मूल मानदेय में शामिल करने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना जबतक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन रुकने वाला नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User