प्रयागराज में दो महिला यात्रियों की जान जवानों ने बचाई:एक का ट्रेन में चढ़ते पैर फिसला तो दूसरी हादसा देखते हुए ट्रेन के नीचे गिरी

Sep 28, 2026 - 19:21
0
प्रयागराज में दो महिला यात्रियों की जान जवानों ने बचाई:एक का ट्रेन में चढ़ते पैर फिसला तो दूसरी हादसा देखते हुए ट्रेन के नीचे गिरी
प्रयागराज जंक्शन दो महिला यात्रियों की जान आरपीएसएफ (RPSF) के जवानों ने बचा ली। प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन जब चलने लगी तभी एक महिला यात्री दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने लगीं। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच रैक में गिर गईं। जवानों ने दौड़ लगाई और उसे बाहर खींच लिया। इस हादसे को ट्रेन के गेट से देख रही बुजुर्ग महिला यात्री का पैर फिसला और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के नीचे गिर गई। ट्रेन चलती रही और महिला नजर आनी बंद हो गई। जवानों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और मशक्कत कर यात्री को बाहर निकाला। जान बचाने का यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ हैं। दो महिलाओं की जान बचाने वाले जांबाज आरपीएफ जवानों को सम्मानित करने की तैयारी है। प्रयागराज जंक्शन पर मची अफरातफरी यह सनसनीखेज घटना प्रयागराज जंक्शन की है। 27 सितंबर वीवीआईपी ट्रेन 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस रात 22:10 बजे प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना हुई। गाड़ी के धीरे-धीरे आगे बढ़ने के दौरान महिला यात्री गाड़ी में चढ़ने के प्रयास में गिर गईं। ड्यूटी पर तैनात RPSF स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला यात्री को सुरक्षित बचाया। इसी दौरान ट्रेन में सवार एक अन्य महिला यात्री रामदुलारी गिरी हुई महिला यात्री को देखने के प्रयास में नीचे गिर गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चेन पुलिंग कर गाड़ी को रोकी गई। इसके बाद RPSF स्टाफ ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महिला यात्री को गाड़ी के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में एक महिला यात्री गीता देवी पत्नी ओमप्रकाश उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी काशीपुर थाना सैफई, इटावा हैं जबकि दूसरी रामदुलारी पत्नी राजू भी इटावा की ही रहने वाली हैं। महिला यात्रियों की जान बचाने में ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत RPSF सेकेंड बटालियन के ASI महेश कुमार हरितवाल, आरक्षक प्रवेश कुमार एवं आरक्षक बसंत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User