सुल्तानपुर शिक्षक दंपती हत्याकांड: शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि:सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में शोक सभा, न्याय की रखी मांग; पुलिस बल तैनात

Oct 01, 2026 - 22:06
0
सुल्तानपुर शिक्षक दंपती हत्याकांड: शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि:सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में शोक सभा, न्याय की रखी मांग; पुलिस बल तैनात
सुल्तानपुर में चर्चित शिक्षक दंपती हत्याकांड से आहत जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने गुरुवार को सामूहिक शोकसभा की। शाम 4 से 6 बजे तक नगर के तिकोनिया पार्क में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं पहुंचे। उन्होंने दिवंगत शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने भी पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शोकसभा में शिक्षकों ने घटना को दुखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि इससे पूरा शिक्षक समाज स्तब्ध और व्यथित है। शिक्षकों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, संयुक्त महामंत्री डॉ. अमित कुमार समेत शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक दंपती की हत्या के मामले में पुलिस को शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए। शिक्षकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए थे। तिकोनिया पार्क और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए रहे। शोकसभा में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, अटेवा, टीएससीटी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, अंतर्जनपदीय शिक्षक संघ और विशिष्ट बीटीसी समेत विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। इनमें मालती सिंह, दिनेश उपाध्याय, राम आशीष मौर्य, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार राय, अरुण सिंह, अशोक सिंह गौरा, वीरेंद्र नारायण मिश्रा, निजाम खान, डॉ. चंद्रपाल राजभर, देवेंद्र त्रिपाठी, कलहु पाल, संतोष पाल, संतोष सिंह प्रतापगढ़ी, राहुल राष्ट्रवादी, दिनेश चंद्रा, प्रदीप यादव और डॉ. अम्बिकेश प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User