पथराव-फायरिंग कर हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने बरेली हाईवे से कोयला अलीपुर रोड पर चेकिंग के दौरान दबोचा

Sep 28, 2026 - 20:43
0
पथराव-फायरिंग कर हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने बरेली हाईवे से कोयला अलीपुर रोड पर चेकिंग के दौरान दबोचा
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में घर पर पथराव, कैमरे तोड़ने और फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने सोमवार शाम करीब 6:30 बजे दी। थाना प्रभारी अजय कौशल के अनुसार, गणेश बाटिका कॉलोनी निवासी अंकित चौधरी ने 27 सितंबर को तहरीर दी थी। इसमें बताया गया कि सुबह करीब 10 बजे मकान के पास खड़े बबूल के पेड़ को काटने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर देवेश, जतिन पंडित, सचिन चौधरी समेत 2-3 अज्ञात लोग शाम करीब 7 बजे उसके घर पहुंचे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडों से घर में लगे कैमरे भी तोड़ दिए। इस दौरान जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग करने का भी आरोप है। तहरीर के आधार पर थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे बरेली हाईवे से कोयला अलीपुर रोड पर करीब 500 मीटर आगे चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में जतिन पंडित निवासी कोयला अलीपुर, सचिन चौधरी निवासी कृष्णकुंज टाउनशिप और संस्कार गुप्ता निवासी कदंब विहार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जतिन पंडित के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। अन्य दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास इसी मुकदमे तक दर्ज बताया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User