पुरानी रंजिश में हमले के बाद युवक की मौत:औरैया में बाजार से लौटते समय शुरू हुआ विवाद, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से किया था हमला
औरैया के अजीतमल में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हमले में घायल अंकित दोहरे की शुक्रवार सुबह ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पहले से दर्ज मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के केस में हत्या की धारा जोड़ने की कार्रवाई शुरू की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें तलाश कर रही हैं। परिजनों के मुताबिक, ज्ञानपुर प्रताप सिंह निवासी अंकित दोहरे पुत्र श्याम सुंदर 7 नवंबर की रात करीब 8 बजे फुटेकुआ से बाजार करके घर लौट रहा था। गांव के पास जयवीर पुत्र दुलारे और उसके रिश्तेदार शिवम ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज के बाद अंकित के साथ मारपीट की गई। घर पहुंचकर उसने परिजनों को घटना बताई। अंकित के चाचा सुभाष पुत्र काशीराम दोहरे उसे लेकर शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां दीपू पुत्र बृज मोहन, आशीष पुत्र राजू, राम सिंह पुत्र दुलारे और शिवम पुत्र प्रमोद ने मिलकर अंकित पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। उन पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर भाग गए। पुलिस घायल अंकित को सीएचसी अजीतमल ले गई। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया। वहां सुधार नहीं होने पर परिजन उसे ग्वालियर ले गए। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अंकित की इलाज के दौरान मौत हुई है। पहले दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं और उनकी तलाश जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)