पराली जलाने पर 22 किसानों पर 90 हजार जुर्माना:फतेहपुर प्रदेश में पांचवें स्थान पर, 3 हार्वेस्टर सीज; दिवाली के दौरान बढ़े मामले

Nov 13, 2026 - 10:53
0
पराली जलाने पर 22 किसानों पर 90 हजार जुर्माना:फतेहपुर प्रदेश में पांचवें स्थान पर, 3 हार्वेस्टर सीज; दिवाली के दौरान बढ़े मामले
सरकार और जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद खेतों में पराली जलाने की घटनाएं नहीं थम रही हैं। सैटेलाइट सर्वे के मुताबिक, जिले में अब तक पराली जलाने के 39 मामले सामने आए हैं। इनमें 22 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही फतेहपुर पराली जलाने के मामलों में प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। दिवाली के दौरान घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद कृषि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। 16 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने में लापरवाही बरतने वाले 16 अधिकारी-कर्मचारियों को कृषि विभाग ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। वहीं, छह अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन का उद्देश्य मैदानी स्तर पर निगरानी बढ़ाकर घटनाओं को समय रहते रोकना है। 22 किसानों पर लगाया 90 हजार रुपये जुर्माना सैटेलाइट सर्वे में पराली जलाने की पुष्टि होने के बाद संबंधित 22 किसानों पर कुल 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अलावा फसल कटाई में इस्तेमाल हो रहे हार्वेस्टरों की भी जांच की गई। बिना SMS के चल रहे तीन हार्वेस्टर सीज जांच के दौरान बिना सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) के संचालित हो रहे तीन हार्वेस्टर पकड़े गए। कृषि विभाग की टीम ने तीनों को सीज कर दिया। उप निदेशक कृषि राम जतन मिश्रा ने शुक्रवार को सैटेलाइट सर्वे और विभागीय कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि पराली और फसल अवशेष न जलाएं। इससे पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ मिट्टी की उर्वरता भी प्रभावित होती है। किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें, ताकि पर्यावरण को नुकसान और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User