सहारनपुर में SSP ने परेड की सलामी ली:पुलिस लाइन का निरीक्षण कर वाहनों की स्थिति देखी, कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

Nov 13, 2026 - 12:15
0
सहारनपुर में SSP ने परेड की सलामी ली:पुलिस लाइन का निरीक्षण कर वाहनों की स्थिति देखी, कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं
सहारनपुर में एसएसपी अभिनन्दन ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के अनुशासन, वर्दी और शारीरिक फिटनेस का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने और अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह सात बजे आयोजित साप्ताहिक परेड में जिले के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। परेड के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट यानी वर्दी पहनने के तरीके और उनकी शारीरिक क्षमता को देखा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को फिटनेस पर ध्यान देने और नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए कहा। परेड के बाद एसएसपी पुलिस लाइन की परिवहन शाखा पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस वाहनों की स्थिति देखी। वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई और उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वाहनों को अच्छी स्थिति में रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। इसके बाद एसएसपी ने क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं और पुलिसकर्मियों के अनुशासन को भी परखा। एसएसपी ने पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों का ओआर (अर्दली रूम) भी लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और विभाग से जुड़े मामलों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का उचित समाधान कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस लाइन की अलग-अलग शाखाओं में रखे रजिस्टर और जरूरी दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने अभिलेखों में दर्ज जानकारी, उनके रखरखाव और समय-समय पर अपडेट किए जाने की स्थिति देखी। एसएसपी अभिनन्दन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पुलिस लाइन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। सरकारी दस्तावेजों को सही तरीके से रखा जाए और उनमें जरूरी जानकारी समय पर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने काम को पूरा करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User