पूर्व मंत्री याकूब के बेटे फिरोज की खुली हिस्ट्रीशीट:घर में घुसकर की थी फायरिंग, जेल से जमानत पर चल रहा भूरा

Nov 13, 2026 - 10:53
0
पूर्व मंत्री याकूब के बेटे फिरोज की खुली हिस्ट्रीशीट:घर में घुसकर की थी फायरिंग, जेल से जमानत पर चल रहा भूरा
मेरठ में बसपा सरकार में मंत्री रहे मीट माफिया हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को भेज दी गई है। भूरा। आपराधिक रिकॉर्ड और हालिया मामलों को देखते हुए पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थानापुलिस ने भूरा को हिस्ट्रीशीटर बनाया है। 2 महीने पहले घर में घुसकर की थी फायरिंग दो महीने पहले सितंबर 2026की रात सराय बहलीम निवासी फिरोज कुरैशी और अदनान पिस्टल लेकर सलमान के साथ फिरोज उर्फ भूरा गिरोह असलम पहलवान के घर फायरिंग की थी। इस घटना का संबंध 500 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी से जुड़ा था। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद वह विदेश नहीं जा सकेगा। उसे हर माह कोतवाली थाने में हाजिरी देनी होगी और बीट कांस्टेबल उसकी निगरानी करेंगे। असलम के घर पहुंचे थे शूटर गिरोह के शूटर असलम पहलवान के घर पहुंचे थे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद असलम की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने फायरिंग की धाराएं बढ़ाकर फिरोज को जेल भेजा। अदनान पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर गाजियाबाद से जेल गया था। बाद में दोनों जमानत पर बाहर आ गए। पुलिस जांच में फायरिंग का संबंध 26 दिसंबर 2025 को आगरा में हुई 500 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी से सामने आया। चोरी के आठ आरोपितों में शामिल दिलशाद मलिक आगरा जिला कारागार में बंद था। वह न्यू इस्लाम नगर, लोहिया नगर का निवासी और 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिरोज उर्फ भूरा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, सील मकान में अनाधिकृत प्रवेश, पासपोर्ट नवीनीकरण में फर्जीवाड़ा समेत 10 मुकदमे दर्ज है। नवंबर 2022 में मीट फैक्ट्री और उससे जुड़े मुकदमों में गिरफ्तारी के बाद करीब 96 दिन जेल में रहा। इसके बाद जमानत पर बाहर आया। सितंबर 2026 में असलम पहलवान फायरिंग प्रकरण में दोबारा जेल भेजा गया। अब वह जमानत पर जेल से बाहर है। फिरोज उर्फ भूरा का विवादों से पुराना नाता 2017: फिरोज उर्फ भूरा पर कुछ व्यापारियों पर पिस्टल तानकर अपने बाउंसरों के साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। 2022: अवैध मीट फैक्ट्री चलाने के मामले में याकूब कुरैशी और परिवार पर केस दर्ज हुआ। इसमें भूरा समेत 17 लोग वांछित थे। गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद वह आठ महीने तक फरार रहा, जिसे पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। 2023: गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस द्वारा सील की गई करोड़ों की संपत्ति की सील तोड़कर घर में प्रवेश करने के आरोप में भूरा पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ। 2022: में पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी, बड़े बेटे इमरान और छोटे बेटे भूरा समेत परिवार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। उस मामले में भी दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद पूरा परिवार जेल गया था। इन्हीं सभी आपराधिक मामलों को दृष्टिगत रखते हुए भूरा की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। 2024: जाली कागजात के जरिए पासपोर्ट रिन्यू कराने के मामले में भूरा के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज हुआ। जांच में मिलीभगत सामने आने पर एक दारोगा और सिपाही को सस्पेंड भी किया गया था। 2025: एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी की ब्रांड लॉन्चिंग में चीफ गेस्ट बनकर बिना अनुमति बड़ा रोड शो करने और इंफ्लूएंसरों की भीड़ जुटाकर कई घंटे जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने भूरा पर केस दर्ज किया था। पुलिस से मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गिरफ्तार मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान बच्चा कब्रिस्तान के पास मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश आसिफ को दबोच लिया। पुलिस पर फायरिंग कर भागते समय उसकी बाइक फिसल गई थी । वह 26 सितंबर को माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी दीपक के घर हुई चोरी के मामले में वांछित था। उस पर मेरठ और हापुड़ में सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, चोरी की बाइक और 6500 रुपये बरामद कर उसे जेल भेज दिया। अब पुलिस का एक्शन पढ़िए.. एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सराय बहलीम निवासी फिरोज उर्फ भूरा के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिसके आधार पर कोतवाली थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। दो महीने पहले ही भूरा पर साथियों के साथ हथियार लेकर सराय बहलीम स्थित असलम पहलवान के घर में घुसने, उनके पिता हाजी सिराज को गोली मारने की धमकी देने और फायरिंग करने का आरोप लगा था। हाजी सिराज की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने भूरा को जेल भेजा था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User