मिर्जापुर में 108 मीटर की रंगोली बनेगी:स्वच्छ भारत और नारी सशक्तिकरण का संदेश, 7 को तिरंगा बाइक रैली भी

Sep 26, 2026 - 08:31
0
मिर्जापुर में 108 मीटर की रंगोली बनेगी:स्वच्छ भारत और नारी सशक्तिकरण का संदेश, 7 को तिरंगा बाइक रैली भी
मिर्जापुर में 6 अक्टूबर को सरकारी इंटर कॉलेज मैदान में 108 मीटर की रंगोली बनेगी। प्राकृतिक फूलों और रंगों से बनी यह रंगोली स्वच्छ भारत व नारी सशक्तिकरण का संदेश देगी। 7 अक्टूबर को तिरंगा बाइक रैली और पैदल मार्च भी होगा। 17 सितंबर से चल रहे सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के लिए प्रभारी अधिकारी और परियोजना निदेशक डीआरडीए ने बैठक की। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त एनआरएलएम और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 6 अक्टूबर तक रंगोली तैयार करने के निर्देश दिए गए। बाइक रैली में हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। छात्र-छात्राएं व नागरिक पैदल मार्च में शामिल होंगे। 26 सितंबर को हर विकासखंड में भी रंगोली कार्यक्रम होगा। फोटो और वीडियो माई भारत पोर्टल पर अपलोड होंगे। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User