पुस्तक का कवर लोकार्पण:डॉ. वेबिस्टन जोकोन्या की किताब में मानवता को बताया गया अदृश्य राष्ट्र
विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 70वें दिन डॉ. वेबिस्टन जोकोन्या की पुस्तक ‘संत सौरभ: द इनविजिबल नेशन ऑफ ह्यूमैनिटी’ का कवर लोकार्पित किया गया। यह पुस्तक सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ के मानवता दर्शन को समर्पित है। इसमें भौगोलिक सीमाओं से परे प्रेम, करुणा, शांति और मानवीय एकता पर आधारित विश्व की परिकल्पना प्रस्तुत की गई है। पुस्तक का केंद्रीय संदेश है कि मानवता ही ऐसा अदृश्य राष्ट्र है, जो दुनिया के सभी लोगों को एक सूत्र में जोड़ता है। संत डॉ. सौरभ पाण्डेय सर्वधर्म सद्भाव और विश्वबंधुत्व की भावना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित कर रहे हैं। उनके विचारों से प्रेरित यह पुस्तक मानवता को सर्वोपरि रखने का संदेश देती है। इसका प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)