बांदा में TI पर बस रोककर पैसे मांगने का आरोप:बोलीं महिला परिचालक- पैसे देने पर ही जाने देते हैं, यात्री रहे परेशान

Nov 18, 2026 - 13:14
0
बांदा में TI पर बस रोककर पैसे मांगने का आरोप:बोलीं महिला परिचालक- पैसे देने पर ही जाने देते हैं, यात्री रहे परेशान
बांदा में कानपुर से आ रही रोडवेज बस को चिल्ला बाईपास के पास करीब एक घंटे तक रोके जाने का मामला सामने आया है। महिला परिचालक और यात्रियों ने सहायक यातायात निरीक्षक (TI) पर जबरन बस रोकने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रोडवेज विभाग ने जांच शुरू कर दी है। महिला परिचालक ने लगाया परेशान करने का आरोप वीडियो मंगलवार दोपहर करीब दो बजे का बताया जा रहा है। इसमें महिला परिचालक बबली सिंह कहती नजर आ रही हैं कि बस में 100 मीटर पहले से सवारियां बैठी थीं, लेकिन चेकिंग करने वाले कर्मचारी ने चिल्ला बाईपास से सवारी बैठाने की बात लिख दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी जबरदस्ती कर रहे हैं। पैसे देने पर जाने देते हैं और पैसे नहीं देने पर परेशान करते हैं। मरीज को लेकर जा रहे यात्री ने जताई नाराजगी बस में सवार यात्रियों ने भी कर्मचारी की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। एक यात्री ने बताया कि वह मरीज को लेकर कानपुर जा रहा है। बस काफी देर से खड़ी है, जिससे डॉक्टर को दिखाने में देरी हो रही है। अन्य यात्रियों ने भी कहा कि वे जरूरी काम से जा रहे हैं, लेकिन बस रोके जाने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। ARM ने दोनों पक्षों को बयान के लिए बुलाया ARM देशराज ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो उनके संज्ञान में आया था। महिला परिचालक बबली सिंह को बुलाकर उनका बयान दर्ज किया गया है। उन्होंने अपने बयान में बताया है कि उनसे कोई पैसा नहीं लिया गया। वहीं, संबंधित सहायक यातायात निरीक्षक को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। अभी उनका बयान लिया जाना बाकी है। ARM के मुताबिक, दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने और मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User