झांसी में महिला के गहने लेकर भागे बदमाश:पैसे दिखाकर बोले- ये चोरी के हैं, टॉपस लेकर नोटों जैसी कागजों की गिड्डी दे गए
झांसी में दो बदमाशों ने एक महिला के साथ टप्पेबाजी की। महिला पैदल थी, तभी दोनों ने उसे रोक लिया। बदमाश बोले- हम चोरी के पैसे लिए हैं। पॉलीथिन में नोटों की गिड्डी भी दिखाई। पैसे देने का झांसा लेकर महिला के कानों के टॉपस उतरवा लिए। इसके बाद बदमाश टॉपस लेकर भाग गए। जब महिला ने पॉलीथिन खाेली तो उसने एक 500 रुपए का नोट था और उसके नीचे नोट की जगह कागज के टुकड़े रखे थे। यह देख महिला रोते हुए पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने केस दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में हुई है। 3 तस्वीरें जनसुविधा केंद्र पर जा रही थी सीपरी बाजार के नंदनपुरा स्थित पेंच मोहल्ला निवासी पार्वती (51) पत्नी तुलसीदास ने पुलिस को बताया- मंगलवार को वह घर से नंदनपुरा चौराहा के आगे जनसुविधा केंद्र पर जा रही थी। रास्ते में दो बदमाश मिले। बोले- हम लोग चोरी के पैसे लिए हैं। पॉलीथिन में नोटों की गिड्डी भी दिखाई। पैसे के बदले बदमाशों ने कानों के टाॅपस मांगे। झांसे में आकर महिला ने टॉपस उतार कर बदमाशों को दे दिए। बदमाशों ने टॉपस रूमाल में बांधकर महिला को ही दे दिए। साथ ही नोटों की गिड्डी वाली पॉलीथिन भी थमा दी। थोड़ी देर बाद बदमाश टॉपस वाला रूमाल छीनकर भाग गए। जब महिला नोटों की गिड्डी वाली पॉलीथिन खोली तो उसने ऊपर 500 रुपए का एक नोट लगा था, जबकि उसके नीचे कागजों के टुकड़े थे। इसके बाद महिला रोने बिलखने लगी। चौकी जाकर पुलिस को दी जानकारी घटना के बाद पार्वती रोते बिलखते हुए मसीहागंह पुलिस चौकी पहुंच गई। रोते हुए पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस उसे बाइक पर बैठाकर घटनास्थल पर ले गई और बदमाशों की तलाश भी की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)