दो-तीन दिन में फाइनल होगा सीट बंटवारा: अराधना मोना:कानपुर देहात में बोलीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष- होगा सम्मानजनक समझौता

Nov 18, 2026 - 12:41
0
दो-तीन दिन में फाइनल होगा सीट बंटवारा: अराधना मोना:कानपुर देहात में बोलीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष- होगा सम्मानजनक समझौता
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि गठबंधन की तैयारी सिर्फ चुनाव लड़ने की नहीं, बल्कि जीतने की है। उन्होंने संकेत दिए कि अगले दो-तीन दिनों में गठबंधन के नेता बैठकर सीटों के बंटवारे पर चर्चा को अंतिम रूप देंगे। राहुल-अखिलेश के बीच सकारात्मक बातचीत बुधवार सुबह 11 बजे कानपुर देहात पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सकारात्मक बातचीत चल रही है। परसों राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच भी बातचीत हुई है। अगले दो-तीन दिनों में सभी नेता बैठकर सीटों पर चर्चा करेंगे और इसे फाइनल करेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सम्मानजनक समझौता किया जाएगा। सीटों को लेकर सामने आ रहे अलग-अलग आंकड़ों और चर्चाओं पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन अंतिम फैसला गठबंधन का नेतृत्व करेगा। भाजपा के विजय रथ को रोकने का किया दावा मोना मिश्रा ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगा। गठबंधन की तैयारी सिर्फ चुनाव मैदान में उतरने की नहीं, बल्कि जीत हासिल करने की है। भाजपा के 400 पार के नारे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने ही भाजपा के विजय रथ को रोका था। उन्होंने गठबंधन की एकजुटता पर भरोसा जताया। बागेश्वर बाबा के सवाल पर नहीं की टिप्पणी बागेश्वर बाबा को लेकर सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जवाब देने से बचती नजर आईं। उन्होंने धर्म और राजनीति को अलग-अलग विषय बताते हुए इस मुद्दे पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की। इस दौरान कानपुर देहात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User