चंदौली के अधिवक्ता जन्मेजय सिंह को सीएम का प्रशंसा पत्र:काम की सराहना की, अधिवक्ता कल्याण योजनाओं का भी किया जिक्र

Nov 18, 2026 - 12:24
0
चंदौली के अधिवक्ता जन्मेजय सिंह को सीएम का प्रशंसा पत्र:काम की सराहना की, अधिवक्ता कल्याण योजनाओं का भी किया जिक्र
चंदौली के अधिवक्ता जन्मेजय सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशंसा पत्र भेजा है। इसमें उनके काम और योगदान की सराहना की गई है। जन्मेजय सिंह जिले में जिला न्यायालय भवन के निर्माण और अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूचना अधिकारी बुधवार को पत्र लेकर उनके पैतृक गांव बरठा पहुंचे और उन्हें सौंपा। सीएम ने पत्र में अधिवक्ताओं को न्यायपालिका और आम नागरिकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताया है। उन्होंने संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के साथ समाज में कानून का राज बनाए रखने में अधिवक्ताओं के योगदान का उल्लेख किया। साथ ही कहा कि अधिवक्ता समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अधिवक्ता कल्याण निधि 5 लाख रुपए की गई पत्र में अधिवक्ता कल्याण निधि को 1.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किए जाने का जिक्र है। सहायता पाने की अधिकतम आयु सीमा 70 साल तय की गई है। इसके अलावा अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने पर काम किए जाने की बात कही गई है। न्यायालय भवन और चैंबर जैसी सुविधाओं का उल्लेख मुख्यमंत्री ने नए न्यायालय भवन, अधिवक्ता चैंबर और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाओं के विस्तार का भी जिक्र किया। उन्होंने अधिवक्ताओं से विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने में सक्रिय भागीदारी की अपील की। साथ ही आम नागरिकों को सरकार के सकारात्मक बदलावों की जानकारी देने की अपेक्षा जताई। जिले के मुद्दे उठाने पर मिला प्रशंसा पत्र जन्मेजय सिंह ने बताया कि जिले के मुद्दों को उठाने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें प्रशंसा पत्र दिया गया है। पत्र के अंत में मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User