राहुल गांधी बोले- भारत आर्थिक संकट की कगार पर:बेरोजगारी और एजुकेशन सिस्टम भी बड़ी समस्या; कोलंबिया यूनिवर्सिटी में

Nov 18, 2026 - 03:56
0
राहुल गांधी बोले- भारत आर्थिक संकट की कगार पर:बेरोजगारी और एजुकेशन सिस्टम भी बड़ी समस्या; कोलंबिया यूनिवर्सिटी में
राहुल गांधी ने कहा है कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। इसके पीछे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी खामियां हैं। युवाओं में बढ़ती निराशा की मुख्य वजह यह है कि उन्हें अपना भविष्य नजर नहीं आता। राहुल गांधी ने यह बात अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी के सामने कही। राहुल अमेरिका के दो दिन के दौरे पर हैं। वे आज यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो का दौरा भी करने वाले हैं। राहुल बोले- युवाओं को अपना भविष्य नहीं दिख रहा कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान मॉडरेटर लिडिया पोलग्रीन ने राहुल गांधी से भारत के युवाओं को लेकर सवाल पूछा था। इसके जवाब में राहुल ने कहा कि युवाओं में मौजूदा हालात को लेकर निराशा है। इनमें एक वर्ग मध्यमवर्गीय परिवारों से आता है और उसने औपचारिक शिक्षा हासिल की है। राहुल ने कहा, “हम इस पर अध्ययन कर रहे हैं और इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी सबसे अहम वजह यह है कि उन्हें अपना भविष्य नजर नहीं आता।” युवा और माता-पिता के बीच बढ़ता अंतर राहुल गांधी ने कहा कि करियर के अवसरों को लेकर युवाओं और उनके माता-पिता के बीच दूरी बढ़ रही है। युवा पिछली पीढ़ी की सलाह और उसके अनुभवों पर सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, “वे अपने माता-पिता से असल में यह कह रहे हैं और हमें माता-पिता से यही सुनने को मिल रहा है- सुनिए, आप सफल नहीं हैं, आपके पास नौकरी नहीं है। आप हमें वह करने के लिए नहीं कह सकते, जो आपने किया, क्योंकि वह काम नहीं करता।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User