गोरखपुर में आज 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:राप्तीनगर, शाहपुर, पादरी बाजार फीडरों से जुड़ें इलाके प्रभावित होंगे
गोरखपुर में बुधवार को रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते कई इलाकों में 5 से 6 घंटे बिजली कटौती रहेगी। जिससे सुबह 11 से शाम 4 बजे तक विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी शिव नगर ,रामजनकीनगर, विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर न्यू के 11 केवी रेल विहार, करीम नगर फीडर, एफसीआई के 11 केवी भटहट फीडर, पादरी बाजार के 11 केवी सरस्वती पुरम फीडर, विद्युत उपकेंद्र शाहपुर, विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी के 11 केवी हनुमंत नगर फीडर से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे। वहीं जर्जर पोल बदलने की वजह से विद्युत उपकेंद्र खोराबार से निकलने वाली 11केवी सरवन नगर और आवास विकास क्षेत्र की बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। जिसकी वजह से इन उपकेंद्रों से जुड़ें मोहल्ला दिव्यनगर, सरवन नगर, वसुंधरा नगर, अशोका गैस गोदाम, सिंघड़िया, आदर्श नगर, स्वर्ण सिटी, प्रज्ञपुरम,आवास विकास और अन्य प्रभावित होंगे। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि तय समय से पहले पानी भरने और बिजली से जुड़े सभी जरुरी काम निपटा लें। ताकि कटौती के दौरान किसी को कोई दिक्कत न हो। जैसे ही काम पूरा हो जाएगा सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)