राजू पाल हत्याकांड में बड़ा फैसला
प्रयागराज के चर्चित राजू पाल हत्याकांड में दोषी करार दिए गए अतीक अहमद के शूटर आबिद को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से सशर्त जमानत मिल गई है। अदालत के इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। विधायक पूजा पाल ने आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है।