यूट्यूब से शुरू हुई तलाश, आयुष ने सुनाई अपनी कहानी
शामली के कारोबारी आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली ने एक साक्षात्कार में बताया कि वर्षों तक अध्ययन, धार्मिक साहित्य और इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री के माध्यम से उन्होंने इस्लाम को समझने का प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि उनका निर्णय पूरी तरह व्यक्तिगत था और किसी दबाव या लालच का परिणाम नहीं था। वहीं मामले की जांच एजेंसियां विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।