रामपुर के वृद्धाश्रम में श्रीमद्भागवत कथा:धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव; 'नंद के घर आनंद भयो' के जयकारे गूंजे
रामपुर के वृद्धाश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बेहद हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कथा व्यास आचार्य पंडित श्री मुमुक्षु कृष्ण दद्दा जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, कंस के अत्याचारों के अंत और कारागार में अवतार से जुड़े प्रसंगों का मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही पूरा कथा स्थल 'नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान भगवान के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। जन्मोत्सव को लेकर वृद्ध आश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। सभी ने मिलकर धूमधाम से आरती की और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्य यजमान श्रीमती उषा मेहंदीरत्ता ने विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया। भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में विष्णु शरण अग्रवाल, गंगाशरण यादव, मुक्ता गुप्ता, शंकर, अनिल चुरोसिया, विनोद कुमार गार्गी, गोविंद गुप्ता, रामनाथ जी और श्याम प्रकाश अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)