सस्ते सोने की गिन्नी बेचने का झांसा देकर ठगी:दो महिलाओं समेत तीन ठग गिरफ्तार, जेवर और मोबाइल फोन बरामद
शामली में सस्ती सोने की गिन्नी बेचने का झांसा देकर जेवर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आदर्श मंडी पुलिस ने इस मामले में एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ठगे गए सोने-चांदी के जेवर और एक मोबाइल फोन भी मिला है। 27 जुलाई को शांतिनगर निवासी सुनीता गिरि अपनी दुकान पर थीं। तभी दो महिलाएं वहां आईं और उन्हें सस्ती सोने की गिन्नियां बेचने का लालच दिया। आरोप है कि उन्होंने बातों में फंसाकर सुनीता से उनके सोने-चांदी के जेवर ठग लिए थे। इस मामले में आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने बुधवार को शामली रेलवे स्टेशन के पास से तीनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहमदाबाद के आशीष उर्फ गौतम, दिल्ली की अंजू और अहमदाबाद की पवित्रा उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक मांग टीका, दो टॉप्स, एक लॉकेट, एक नाक की लौंग, एक जोड़ी पाजेब और दो गले की चेन समेत एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं और शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)