शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्रा की मौत:दवा लेकर लौट रही थी, घर से 100 मीटर पहले कुचला

Sep 30, 2026 - 16:08
0
शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्रा की मौत:दवा लेकर लौट रही थी, घर से 100 मीटर पहले कुचला
शाहजहांपुर में बुधवार दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 18 साल की छात्रा तराना की मौत हो गई। यह हादसा कलान थाना क्षेत्र में उसके घर से महज 100 मीटर पहले हुआ। वह अपने रिश्तेदार के साथ दवा लेकर लौट रही थी। मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे तराना मोहल्ले में रहने वाले रिश्तेदार इबरान के साथ बाइक से जखिया से दवा लेकर आ रही थी। मिलकिया मोड़ पर घर की गली में मुड़ते ही पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। तराना सड़क पर गिरी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तराना कलान क्षेत्र के मोहल्ला उल्फतनगर की रहने वाली थी। उसके पिता जाकिर मछली बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। तराना अपने चार भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि छात्रा रिश्तेदार के साथ करीब पांच किलोमीटर दूर से दवा लेकर घर तक आ गयी। मकान से सौ मीटर की दूरी पर हुए इस हादसे ने परिवार को तोड़ दिया। पिता काम पर गये थे। मां फरजाना रो-रोकर अपनी बेटी को आवाज लगाकर बुला रही हैं। आसपास की महिलाएं और रिश्तेदार उनको दिलासा देने की कोशिश कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User