पीएम के आगमन को लेकर सुहक्षा बढ़ी:पूर्वी जोन में होटलों में चले अभियान, रजिस्टर-आईडी सहित कमरों को हुई चेकिंग

Nov 20, 2026 - 00:50
0
पीएम के आगमन को लेकर सुहक्षा बढ़ी:पूर्वी जोन में होटलों में चले अभियान, रजिस्टर-आईडी सहित कमरों को हुई चेकिंग
लखनऊ में 21 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे। जिसको लेकर लखनऊ के हर थानाक्षेत्र में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूर्वी जोन के गाजीपुर थानाक्षेत्र में होटल व सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस टीम होटलों के रजिस्टरों के साथ हर कमरें रुकने वालों की संख्या को भी देखेगी। इसके साथ ही उनका होटल में रुकने की वजह को भी जानी। संदिग्ध लगने वालों से पूछताछ कर हिदायद देखर छोड़ दिया। लखनऊ में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पीएम मोदी कौशल भारत, कुशल भारत के तहत पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह-2026 में शामिल होंगे। इस दौरान विभूतिखंड, गोमतीनगर, चिनहट, गाजीपुर और सुशांत गोल्फ सिटी थाना सुरक्षा की जिम्मेदारियों को लेकर मुस्तैद है। पूर्वी जोन का गाजीपुर थाना प्रभारी राजेश मौर्या अपनी टीम के साथ मुस्तैद हैं। गुरूवार देर रात से ही चेकिंग अभियान चलाकर क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र के सभी होटलों के रजिस्टर सहित होटलों के कमरों को भी चेक किया। गलत गतिविधि में पाए जाने वालों को हिदायत देकर तुरंत कमरा खाली कराया। चेकिंग अभियान की तस्वीर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User