रायबरेली के डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले खतरा:टूटे बिजली के पोल से हो रही सप्लाई, ढाई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
रायबरेली के डलमऊ में 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले और डलमऊ महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन लगातार घाटों का निरीक्षण कर रहा है। लेकिन गंगा घाट के पास बिजली का एक टूटा हुआ पोल हादसे को न्योता दे रहा है। सीमेंट का यह पोल नीचे से पूरी तरह टूट चुका है, जिसे पत्थरों का सहारा देकर खड़ा किया गया है। इसी पोल से बिजली की आपूर्ति भी की जा रही है। भीड़ के दबाव या हवा से गिर सकता है पोल स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों में टूटे पोल को लेकर डर और नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा पर इसी क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। ऐसे में हवा चलने या भीड़ के दबाव से पोल गिर सकता है। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से इसे गंभीर खतरा माना जा रहा है। निरीक्षण के बावजूद नहीं हटाया गया खतरा प्रशासन की ओर से मेले की तैयारियों को लेकर लगातार निरीक्षण किए जाने के दावे किए जा रहे हैं। इसके बावजूद घाट के पास मौजूद टूटे बिजली के पोल पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी जताई है। मेला शुरू होने से पहले मरम्मत की जरूरत कार्तिक पूर्णिमा का मेला शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए टूटे पोल को तत्काल ठीक कराना जरूरी है। लोगों को आशंका है कि समय रहते इसे नहीं बदला गया तो मेले के दौरान कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। अब देखना है कि बिजली विभाग और प्रशासन इस खतरे को दूर करने के लिए कब कदम उठाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)