गोंडा में अक्षय नवमी पर 3KM लंबी परिक्रमा यात्रा शुरू:कई जिलों से पहुंचे लाखों श्रद्धालु, राम-सीता की झांकियां बनीं आकर्षण

Nov 18, 2026 - 11:02
0
गोंडा में अक्षय नवमी पर 3KM लंबी परिक्रमा यात्रा शुरू:कई जिलों से पहुंचे लाखों श्रद्धालु, राम-सीता की झांकियां बनीं आकर्षण
गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक झाली धाम आश्रम में बुधवार को अक्षय नवमी पर भव्य परिक्रमा यात्रा शुरू हुई। सुबह 9 बजे गाजे-बाजे के साथ निकली करीब 3 किलोमीटर लंबी यात्रा में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती समेत आसपास के जिलों से लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान और जटायु की आकर्षक झांकियां यात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। गाजे-बाजे के साथ निकली परिक्रमा परिक्रमा यात्रा में स्थानीय भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पूनम द्विवेदी, छात्र नेता शिवम पांडेय और भाजपा नेता आशीष त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु पैदल शामिल हुए। मान्यता है कि जो श्रद्धालु किसी कारण अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में शामिल नहीं हो पाते, वे झाली धाम पहुंचकर परिक्रमा करते हैं और पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। झाली धाम से शुरू होकर यहीं होगी समाप्त कार्यक्रम संयोजक आशीष त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा झाली धाम आश्रम से शुरू होकर खरगूपुर नगर पंचायत होते हुए दोबारा आश्रम पहुंचेगी। इसके बाद परिक्रमा का समापन होगा। यात्रा के दौरान धार्मिक झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। समापन के बाद होगा भव्य भंडारा परिक्रमा पूरी होने के बाद आश्रम परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें लाखों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है। हर साल अक्षय नवमी पर होने वाला यह आयोजन क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए खरगूपुर समेत आसपास के थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिसकर्मी परिक्रमा मार्ग और आश्रम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User