लखनऊ में एपीडब्ल्यूए की बैठक में नियुक्तियां:कृष्णानगर में राष्ट्रहित व्यापार मंडल संग संयुक्त बैठक, संगठन विस्तार पर भी चर्चा
लखनऊ के कृष्णानगर स्थित रघुवंशी गेस्ट हाउस में ऑल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन (एपीडब्ल्यूए) और राष्ट्रहित व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन के सदस्यों के सम्मान, अधिकारों की रक्षा, व्यापारियों के हितों और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज सिंह रघुवंशी मौजूद रहे। बैठक में दोनों संगठनों में नई नियुक्तियां की गईं। एपीडब्ल्यूए में राजेश श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष और संजय यादव को लखनऊ मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, राष्ट्रहित व्यापार मंडल के महिला प्रकोष्ठ में अतुल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष और किरण शुक्ला को प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)