रायबरेली में 80 लाख की रोड का बुरा हाल:कीचड़ से बदहाल हुए रास्ते, लोग परेशान, राहुल गांधी ने किया था उद्घाटन
रायबरेली के गोराबाजार में 80 लाख रुपए की सड़क का बुरा हाल है। इस 500 मीटर लंबी और 66 फीट चौड़ी डामर रोड का उद्घाटन सांसद राहुल गांधी ने किया था। इसका मकसद कच्ची सड़क और जलजमाव से लोगों को राहत दिलाना था, लेकिन आधी-अधूरी सड़क बनने से समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों और राहगीरों को इस सड़क पर कीचड़ और पानी भरने से परेशानी हो रही है। बारिश होते ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चे कई दिनों तक घर में कैद रहने को मजबूर हैं।
समाजसेवी डॉ. अमिता पांडेय ने बताया कि यह सड़क घनी आबादी वाले इलाके का मुख्य रास्ता है। नगर पालिका प्रशासन से इसे पूरा बनाने की लगातार मांग की जा रही है। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका परिषद रायबरेली से सड़क का काम तुरंत पूरा करने और पानी निकासी की सही व्यवस्था करने की मांग की है। इस मामले को लेकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण बारिश होने के कारण नहीं हो पाया था लेकिन इसके निर्माण की शुरुआत 15 दिन के अंदर कराई जाएगी और जल्द ही पूरी सड़क को निर्मित कर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)