रायबरेली में अवैध पटाखे बनाने वाला दंपति गिरफ्तार:4 साल से बिना लाइसेंस बना रहे थे पटाखे, 2 लाख का माल बरामद

Sep 30, 2026 - 11:14
0
रायबरेली में अवैध पटाखे बनाने वाला दंपति गिरफ्तार:4 साल से बिना लाइसेंस बना रहे थे पटाखे, 2 लाख का माल बरामद
रायबरेली पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बनाने वाले एक दंपति को गिरफ्तार किया है। उनके घर पर छापेमारी कर 216 किलो निर्मित और अर्द्धनिर्मित पटाखे बरामद किए गए। यह मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजोरा गांव का है। बरामद पटाखों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। दंपति, नफीस और उसकी पत्नी मेहरून निशा, इन पटाखों को दिवाली पर बेचने की तैयारी में थे। पटाखों का यह जखीरा 19 बोरों में भरकर रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, यह दंपति पिछले चार साल से बिना लाइसेंस के पटाखों का निर्माण कर रहा था। बारूद लालगंज के मो. सलीम के यहां से लाया गया था। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक बताया जा रहा है कि नफीस और उसकी पत्नी के द्वारा पिछले 4 वर्षों से देसी पटाखे को बनाकर बेचने का व्यवसाय किया जा रहा है, बीच में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच भी की गई लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की जा सकी, उन्होंने यह भी बताया कि इनके पास बगैर लाइसेंस के निर्माण किया जा रहा है। दंपति द्वारा पटाखों का निर्माण बल्कि लालगंज में उनके रिश्तेदार के पास देसी पटाखे को निर्मित करने का लाइसेंस है और वहीं से इनको बारूद के साथ निर्माण में जरूरी सामान भेजा जाता था और दंपति द्वारा पटाखों का निर्माण करने के बाद वापस लालगंज भेज दिया जाता था ऐसे में पुलिस ने यह कार्यवाही की है। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही की गई है पकड़े गए दंपति आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User