रेजिडेंसी गार्डन में जलभराव से परेशान महिलाएं निगम पहुंचीं:स्थायी ड्रेनेज सिस्टम की मांग की, हर साल डूब जाता है इलाका

Sep 28, 2026 - 19:21
0
रेजिडेंसी गार्डन में जलभराव से परेशान महिलाएं निगम पहुंचीं:स्थायी ड्रेनेज सिस्टम की मांग की, हर साल डूब जाता है इलाका
बरेली के रेजिडेंसी गार्डन में बारिश के साथ फिर जलभराव की समस्या सामने आई है। इससे परेशान महिलाओं का एक दल नगर निगम पहुंचा और महापौर को अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश में जल निकासी ठीक न होने से सड़कें और घरों के आसपास पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने में दिक्कत होती है। दल ने महापौर से तुरंत जल निकासी व्यवस्था ठीक करने और समस्या का स्थायी हल निकालने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि सिर्फ बारिश में पंप लगाकर पानी निकालने से स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने जलभराव वाली जगहों की पहचान कर वहां अच्छा ड्रेनेज सिस्टम बनाने, नालों की सफाई कराने और जरूरत के हिसाब से पंपिंग व्यवस्था देने की मांग की। उनका कहना था कि बारिश शुरू होने के बाद इंतजाम करने के बजाय, पहले से ऐसी व्यवस्था हो जिससे पानी भरने की नौबत ही न आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User