ठाकुरगंज में युवक पर फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार:पुराने विवाद में लाठी-डंडों से पीटा, दो राउंड गोली चलाकर फरार हुए थे

Sep 28, 2026 - 19:21
0
ठाकुरगंज में युवक पर फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार:पुराने विवाद में लाठी-डंडों से पीटा, दो राउंड गोली चलाकर फरार हुए थे
लखनऊ के ठाकुरगंज में रविवार दोपहर पुराने विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किया गया। गौशाला रोड स्थित बगिया मंदिर के पास कार में बैठे सूरज चौरसिया पर दो युवकों ने दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद उसे कार से बाहर निकालकर लाठी-डंडों से पीटा। हमले में सूरज बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मिश्रीबाग निवासी शिवम चौरसिया ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे उनका भाई सूरज चौरसिया दोस्तों के साथ गौशाला रोड स्थित बगिया मंदिर के पास अपनी सेंट्रो कार में बैठा था। इस दौरान कलीम, भूरे और दो अन्य युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने सूरज को जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग की। कार से निकालकर लाठी-डंडों से पीटा शिवम के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपियों ने सूरज को अकेला पाकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। मामले में ठाकुरगंज पुलिस ने कलीम, भूरे और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। CCTV और मुखबिर की सूचना से पकड़े गए पुलिस ने आरोपियों की तलाश में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अन्य साक्ष्य जुटाए। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को मूसाबाग खंडहर प्रेरणास्थल के पास से भूरे उर्फ तैसीफ और मोहम्मद कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, भूरे उर्फ तैसीफ (22) हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र के बैरागी खेड़ा का रहने वाला है और वर्तमान में दुबग्गा क्षेत्र में रहता है। वहीं मोहम्मद कलीम (28) रहीमाबाद के गदिया खेड़ा का निवासी है और ठाकुरगंज के पुराना तोपखाना इलाके में रह रहा था। तमंचा, कारतूस और डंडा बरामद भूरे उर्फ तैसीफ के पास से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। वहीं कलीम की तलाशी में एक डंडा मिला। पूछताछ में दोनों ने बताया कि कुछ दिन पहले सूरज चौरसिया से कलीम का विवाद हुआ था। इसी रंजिश में दोनों ने हमला किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User