रोजगार मेले में 2000 से अधिक पदों पर भर्ती:काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 नवंबर को लेंगी इंटरव्यू
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर में 20 नवंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। इसमें 50 से अधिक निजी कंपनियां 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत यह मेला आयोजित किया जा रहा है। अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुसार कंपनियों में साक्षात्कार दे सकेंगे।
मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा। अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता से जुड़े सभी प्रमाण-पत्र साथ लेकर आएं।
अजीत कुमार ने जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों से मेले में शामिल होने की अपील की है। मेले की जानकारी के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 155330 या जिला सेवायोजन कार्यालय, ज्ञानपुर में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क किया जा सकता है।
मेले में शामिल होने के लिए अतिरिक्त यात्रा खर्च नहीं दिया जाएगा। विभाग ने युवाओं से समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन पूरा करने को कहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)