शिवपाल बोले- भाजपा को हटाकर जनता सपा की सरकार बनाएगी:झूठे वादों से भरोसा उठ चुका है, किसान और मजदूर बदलाव चाहते हैं
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर सपा की सरकार बनाएगी। प्रदेश की जनता विकास चाहती है और गरीब, किसान व मजदूर बदलाव के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादों से जनता का भरोसा उठ चुका है। शिवपाल यादव बुधवार दोपहर करीब 2 बजे कासिमाबाद क्षेत्र के अलावलपुर स्थित बीजाधर सिंह यादव के कोल्ड स्टोरेज पहुंचे। वह सपा कार्यकर्ता बीजाधर सिंह यादव के बड़े भाई गजाधर सिंह यादव की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। उन्होंने गजाधर सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिवपाल ने कहा कि गजाधर सिंह यादव पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं में से एक थे। मथुरा और काशी सभी की आस्था के केंद्र अयोध्या के बाद मथुरा की बारी के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि मथुरा और काशी सभी की आस्था के केंद्र हैं। ये किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि सभी के हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भी इन स्थानों पर आस्था है, लेकिन भाजपा इन मुद्दों पर राजनीति करती है। कांग्रेस की 181 सीटों पर दावेदारी को बताया अफवाह शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार भाजपा को हटाकर विकास के मुद्दे पर सपा को मौका देगी। कांग्रेस की ओर से 181 सीटों पर दावेदारी किए जाने के सवाल पर उन्होंने इसे अफवाह बताया। कहा कि सीटों के बंटवारे पर दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलकर फैसला करेंगे। गाजीपुर में प्रवेश के बाद अलग-अलग स्थानों पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। तेरहवीं में शामिल होने और श्रद्धांजलि देने के बाद शिवपाल यादव करीब 2:50 बजे रवाना हो गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)