सैदनगर में स्काउट-गाइड शिविर:छात्राओं ने सीखे प्राथमिक उपचार और टेंट पिचिंग के गुर; देशसेवा का संकल्प लिया

Sep 30, 2026 - 15:52
0
सैदनगर में स्काउट-गाइड शिविर:छात्राओं ने सीखे प्राथमिक उपचार और टेंट पिचिंग के गुर; देशसेवा का संकल्प लिया
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन छात्राओं को अनुशासन, देशसेवा और प्रकृति प्रेम का पाठ पढ़ाया गया। भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में यह शिविर बीएसए कल्पना देवी और मुख्य आयुक्त बलराम सिंह के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना और झंडा गीत के साथ हुई। जिला गाइड कैप्टन निदा खुशनूद ने छात्राओं को हॉर्स-शू आकार में खड़ा कर बीपी सिक्स का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान मास्टर ट्रेनर गुरप्रीत सिंह व कुशल राणा ने छात्राओं को प्राथमिक उपचार के तहत पट्टियां बांधना व स्ट्रेचर बनाना सिखाया, साथ ही पायनियरिंग के तहत टेंट पिचिंग और विभिन्न गांठें बांधने का विशेष प्रशिक्षण दिया। ब्लॉक स्काउट मास्टर राम बहादुर गौतम और प्रशिक्षिका शम्सी बी ने अनुशासन व स्काउट-गाइड के नियमों की जानकारी दी। शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन ऋतु गुप्ता, स्वाति भंडारी, मंजू कुमारी, प्रीति कुमारी, पूनम शर्मा, आत्मरक्षा प्रशिक्षक वीर सिंह और सुभाष बाबू सहित अन्य शिक्षक व प्रशिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User