सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:चित्रकूट में साथी से विवाद के बाद जंगल ले जाकर वारदात, न्यायालय में पेश किया
चित्रकूट में मानिकपुर कोतवाली क्षेत्र के जंगल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी छैला को 30 सितंबर को मराठी पुल के आगे सड़क से दोपहर में गिरफ्तार किया गया। जबकि दो फरार चल रहे आरोपियों में पुरुषोत्तम कोल और विकास उर्फ छोटकू को उसी रात मानिकपुर एसबीआई के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। अब जानिए पूरा मामला… पुलिस के मुताबिक, पीड़िता पिछले कुछ महीनों से एक व्यक्ति के साथ बिना विवाह के रह रही थी। 29 सितंबर को घरेलू कार्य से बाहर जाते समय रास्ते में छैला मिला और कथित तौर पर उसके पति के बुलाने की बात कहकर उसे जंगल की ओर ले गया। आरोप है कि वहां पीछे से पहुंचे पुरुषोत्तम और विकास उर्फ छोटकू ने जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। तीनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार पीड़िता की तहरीर पर मानिकपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 156/2026, धारा 70(1), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल की जांच और पीड़िता की मेडिकल परीक्षण मामले में पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार पांडेय, निरीक्षक राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार पांडेय समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार मामले में विवेचना जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार पांडेय बताया कि महिला के शिकायत के अनुसार नामजद तीनो आरोपियों की गिरप्तारी हो चुकी है, तीनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की जांच की जा रही है। ------------------------------- ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, हाईवे पर लेटी महिलाएं:प्रयागराज में 2 किमी लंबा जाम; पति बोला- मेरी बीवी हंसते हुए आई थी शिवांचल सिंह | प्रयागराज16 मिनट पहले प्रयागराज के एक अस्पताल में प्रसव के दौरान मां और नवजात बच्चे की मौत हो गई। महिला को 29 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई। इसके बाद मां की भी मौत हो गई।पढ़िए पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)