साप्ताहिक राशिफल, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर:सिंह वालों को प्रॉपर्टी में फायदा, कुंभ वालों को बिजनेस में किस्मत का साथ और मीन को रुका पैसा मिलेगा
26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक कन्या राशि वालों को बिजनेस में पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है और यह फायदेमंद रहेगा। युवाओं का कोई सपना भी साकार होने के संकेत हैं। मीन राशि वालों की रुकी पेमेंट मिल सकती है और बिजनेस में बदलाव की योजना किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लागू होगी। मकर राशि वालों के लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं और नया वाहन खरीदने के लिए समय अनुकूल है। सिंह राशि वालों को प्रॉपर्टी बिजनेस में लाभ के योग हैं। मिथुन राशि वालों की भी रुकी पेमेंट मिल सकती है। कुंभ राशि वालों के कारोबार में भाग्य पूरी तरह साथ देगा और प्रेम संबंध को परिवार की मंजूरी मिलने से शादी की बात आगे बढ़ सकती है। मेष राशि वालों को उधार दिए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिलने की संभावना है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा सप्ताह मेष - पॉजिटिव- इस सप्ताह लंबे समय से रुके काम गति में आएंगे। बिजनेस, घर और दूसरी जिम्मेदारियों के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखेंगे। उधार दिए हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेने से मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- पैसा आने के साथ खर्च भी बने रहेंगे। कोर्ट केस से जुड़ा कोई मामला फिलहाल स्थगित रखना बेहतर होगा। कुछ लोग ईर्ष्या के कारण परिवार में आपके बारे में गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं। इसलिए दूसरों की बातों में आने के बजाय खुद स्थिति को समझें। करियर- बिजनेस की मार्केटिंग में लापरवाही या आलस परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए अपने काम योजना बनाकर पूरे करें। किसी नए काम की शुरुआत भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस से जुड़े जरूरी पेपर और दस्तावेज व्यवस्थित और पूरे रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता और नजदीकी बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी और गहरे होंगे।
हेल्थ- अपनी लापरवाही के कारण गैस और पेट खराब होने जैसी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 7 वृष - पॉजिटिव- घर के रखरखाव और सुख-सुविधाओं की चीजें खरीदने में सप्ताह अच्छा बीतेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेने से आपके फायदेमंद संपर्क भी बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।
नेगेटिव- परिवार या समाज से जुड़ी किसी समस्या में आपकी मध्यस्थता दूसरों के लिए अनुकूल साबित होगी। आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। इसका समाधान भी जल्दी मिलने की संभावना है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना मुश्किल रहेगा। करियर- बिजनेस में अपनी जिम्मेदारियों को समझना और उन पर पूरा ध्यान देना जरूरी होगा। लापरवाही से परेशानी सामने आ सकती है। पैसों का नुकसान भी संभव है। अभी बिजनेस में नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी छोटी बात को लेकर तकरार हो सकती है। घर की निजी बातें बाहर जाने से परेशानी बढ़ सकती है।
हेल्थ- थकान और तनाव महसूस हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3 मिथुन - पॉजिटिव- अपने और परिवार के कामों के प्रति आपका पूरा समर्पण रहेगा। इसी स्वभाव के कारण मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे और मानसिक सुकून भी बना रहेगा। कहीं से रुकी हुई पेमेंट मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- फाइनेंस से जुड़े कामों में खास सावधानी रखें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान से जुड़े किसी काम में रुकावटें अभी बनी रहेंगी। भागदौड़ ज्यादा होगी, लेकिन उसके मुकाबले नतीजे कम मिल सकते हैं। लोगों से मिलते समय व्यवहार सौम्य रखें। करियर- कारोबारी कामों में कुछ रुकावट और देरी हो सकती है। इसके बावजूद अपनी समझदारी और सूझबूझ से स्थिति व्यवस्थित कर लेंगे। पैसों के लेनदेन से जुड़े मामले इस सप्ताह स्थगित रखना बेहतर होगा, क्योंकि गलतफहमी होने की आशंका है।
लव- घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
हेल्थ- कामों में रुकावट आने के कारण तनाव और अवसाद जैसी स्थिति रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क - पॉजिटिव- किसी काम के लिए की गई मेहनत के सुखद नतीजे मिलने वाले हैं। फोन पर कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर के लिए नई चीजें भी खरीदी जा सकती हैं। किसी समारोह में जाने का अवसर भी मिलेगा।
नेगेटिव- करीबी रिश्तेदारों से मनमुटाव होने का असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। किसी व्यक्ति की बात पर विश्वास करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। सप्ताह के आखिरी दिनों में ग्रह स्थिति कुछ प्रतिकूल रह सकती है। करियर- बिजनेस की गतिविधियों में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। मेहनत ज्यादा होगी और कुछ परेशानियां भी रहेंगी। मुश्किल स्थिति में किसी योग्य और अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी होगी। सरकारी मामलों को लेकर किसी से उलझने से बचें।
लव- पति-पत्नी के संबंध सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
हेल्थ- प्रदूषण का नकारात्मक असर सेहत पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8 सिंह - पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। घर के रखरखाव और देखभाल से जुड़े कामों में आपका खास सहयोग रहेगा। बच्चों के कामों में रुचि लेने से उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और मान-सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
नेगेटिव- आमदनी के मुकाबले खर्च ज्यादा रहेंगे, जिससे चिंता हो सकती है। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। विपरीत विचारधारा वाले लोगों के संपर्क में आने से बचें, क्योंकि इसका असर आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है। करियर- कार्यस्थल पर मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी भी तरह का पेपरवर्क बहुत सावधानी से करें। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में लाभ के योग हैं। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों के जरिए कारोबार से जुड़ी ज्यादा जानकारी मिलेगी।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। प्यार और रोमांस के मामले में कुछ तनाव रह सकता है।
हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1 कन्या - पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। इस समय का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें। रिश्तेदारों और करीबी लोगों से संबंध और मजबूत होंगे। भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर सजग रहना होगा, क्योंकि उनका कोई सपना साकार होने के संकेत हैं।
नेगेटिव- कोई निजी समस्या आने पर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और शांत होकर सोचें। कोई चिंताजनक स्थिति भी बन सकती है। सरकारी मामला चल रहा है तो खास सावधानी रखें, क्योंकि उसमें उलझन बढ़ सकती है। करियर- बिजनेस में ज्यादा काम होने के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती है। सहयोगियों और स्टाफ की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। किसी गैरकानूनी काम में रुचि न लें, वरना परेशानी में फंस सकते हैं। पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है और यह फायदेमंद भी साबित होगा।
लव- किसी समस्या का समाधान खोजने में परिवार और जीवनसाथी की सलाह से सही रास्ता मिलेगा। इससे आपसी संबंध भी और मधुर होंगे।
हेल्थ- ज्यादा मेहनत के कारण थकान और कमजोरी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9 तुला - पॉजिटिव- कई कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। नई तकनीक का इस्तेमाल करके अपने काम आगे बढ़ाएंगे और सफलता भी मिलेगी। पिछले कुछ समय से किसी रिश्तेदार के कारण बनी गलतफहमी भी दूर हो सकती है।
नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ न लें। दिखावे के कारण ज्यादा खर्च या कर्ज लेने से बचें, वरना आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। करियर- बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। दूसरों की सलाह लेने के बजाय अपने विचारों को प्राथमिकता दें। कारोबार में बदलाव की योजना बन रही है तो उस पर ध्यान दें। इसके सही नतीजे जल्दी सामने आ सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े काम फिलहाल स्थगित रखें।
लव- आपके कामों में जीवनसाथी और परिवार का सहयोग चिंता कम करेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। ज्यादा तनाव और गुस्से का असर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4 वृश्चिक - पॉजिटिव- परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में अच्छा और मस्ती भरा समय बीतेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। इससे बहुत शांति मिलेगी और मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। आपकी अधिकारपूर्ण भाषा और बातचीत का तरीका दूसरों को प्रभावित करेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक सोच वाले लोगों की दखलअंदाजी अपने निजी और पारिवारिक जीवन में न होने दें। संतान की परेशानियां सुलझाने में आपकी मदद जरूरी होगी। विपरीत परिस्थिति को गुस्से या क्रोध के बजाय धैर्य और संयम से संभालें। करियर- निजी व्यस्तता के कारण कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इसके बावजूद सहयोगियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए अपना काम तय समय पर पूरा करना जरूरी होगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों से मेल-मिलाप खुशी देगा। प्रेम संबंध बदनामी का कारण भी बन सकते हैं।
हेल्थ- सेहत बहुत अच्छी रहने के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6 धनु - पॉजिटिव- इस सप्ताह घर की व्यवस्था से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। लोकप्रियता बढ़ेगी और जनसंपर्क का दायरा भी बड़ा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों से मुलाकात भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों की किसी गतिविधि से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- गैरजरूरी खर्च कम करके आर्थिक परेशानी से बच सकते हैं। इस सप्ताह यात्रा करना व्यर्थ साबित हो सकता है। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई तथा करियर पर पूरा ध्यान रखना होगा। सोशल मीडिया और बेकार की गतिविधियों में समय खराब न करें। करियर- काम करने के तरीके में फिलहाल कोई बदलाव न करें। मौजूदा व्यवस्था पर ही ध्यान देना बेहतर होगा। बिजनेस का कोई फैसला लेते समय परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें, इससे सही समाधान मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम का बोझ रह सकता है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध उजागर होने की आशंका है और इससे परेशानी पैदा हो सकती है।
हेल्थ- मौसम बदलने के कारण एलर्जी, खांसी और जुकाम हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2 मकर - पॉजिटिव- लंबे समय से रुके और अटके काम पूरे होंगे। नया वाहन खरीदने की योजना है तो समय अनुकूल है। कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी कोशिश से उनका समाधान भी मिलता जाएगा। दूसरों के मामलों में न उलझें, वरना खुद परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण उपकरण खराब होने से बड़ा खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। करियर- काम के सिलसिले में की गई छोटी या नजदीकी यात्रा आपके अच्छे भविष्य का रास्ता खोल सकती है। लोन और टैक्स से जुड़े मामलों में उलझन बढ़ने की आशंका है, इसलिए इन्हें फिलहाल स्थगित रखना बेहतर होगा। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में अच्छा प्रभाव बना रहेगा।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में समय खराब न करें।
हेल्थ- ज्यादा मेहनत और काम के बोझ के कारण थकान और तनाव रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5 कुंभ - पॉजिटिव- इस सप्ताह अपने काम से ज्यादा समय दूसरों की मदद में बीत सकता है। इससे आगे चलकर फायदेमंद संपर्क बनेंगे और सम्मानजनक स्थिति भी बनेगी। युवा अपने भविष्य से जुड़ी योजनाएं बनाने में व्यस्त रहेंगे।
नेगेटिव- जल्दबाजी और जरूरत से ज्यादा उत्साह के कारण बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। नकारात्मक सोच वाले लोग आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले खुद लेना बेहतर होगा। गुस्सा और आवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। करियर- बिजनेस में भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगा। अनायास ही आपके काम बनते जाएंगे। फिर भी जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य से काम पूरा करना जरूरी होगा। स्टाफ की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें, क्योंकि किसी व्यक्ति की नकारात्मक गतिविधि के कारण नुकसान होने की आशंका है।
लव- पति-पत्नी को अपने रिश्ते में खटास नहीं आने देनी चाहिए। प्रेम संबंध को परिवार की मंजूरी मिलने से जल्द ही शादी की बात आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।
हेल्थ- तनाव के कारण सिरदर्द हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नेवी ब्लू, भाग्यशाली अंक- 1 मीन - पॉजिटिव- इस सप्ताह अचानक कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से राहत महसूस होगी। इससे आत्मविश्वास और आत्मबल फिर बढ़ेगा। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।
नेगेटिव- सप्ताह के आखिरी दिनों में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन आप उनका समाधान भी ढूंढ लेंगे। किसी गलत व्यक्ति के कारण बदनामी होने की आशंका है। इसलिए ज्यादा मेल-मिलाप से दूर रहना बेहतर होगा। आमदनी के साथ खर्च भी ज्यादा रहेगा। करियर- बिजनेस में बदलाव की योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से इन्हें बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे।
लव- परिवार में सुख-शांति और मधुर माहौल बना रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी होगा।
हेल्थ- असंतुलित खानपान के कारण एसिडिटी और गैस जैसी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)