बस्ती में आज 643 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:जुलूसों पर CCTV से नजर, घाट पर सुरक्षा और सुविधा के इंतजाम
बस्ती में सोमवार को 643 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन और नगर पालिका की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। विसर्जन मार्ग से लेकर घाट तक श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। विसर्जन के दौरान जुलूसों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी, वहीं घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कराई जा रही है। रात के समय प्रतिमाएं लेकर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए मार्ग पर लाइटें लगाई जा रही हैं। घाट पर जमीन को समतल करने के लिए बालू डाली जा रही है, ताकि प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक ले जाने में आसानी हो। इसके साथ ही घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और नावों की उपलब्धता समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए अधिकारी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का जोर है कि विसर्जन की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। सदर एसडीएम और नगर पालिका ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि सोमवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए जरूरी तैयारियां कराई जा रही हैं। घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, नाव और बैरिकेडिंग समेत सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। विसर्जन के दिन नगर पालिका की टीम घाट पर मौजूद रहेगी, ताकि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)