स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:निर्णय लेते समय निराशा से बचें, मुश्किल समय में 5 बातें ध्यान रखनी चाहिए

Oct 26, 2026 - 05:59
0
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:निर्णय लेते समय निराशा से बचें, मुश्किल समय में 5 बातें ध्यान रखनी चाहिए
जब व्यक्ति बहुत व्याकुल या निराश होता है, तब उसे सही निर्णय लेने में कठिनाई होती है। ऐसे समय में व्यक्ति को स्वयं अपना सहायक बनना चाहिए और अपने विवेक का सहारा लेना चाहिए। जानिए मुश्किल समय में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए... 1. जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जब हम असमंजस में पड़ जाते हैं। ऐसे समय में सही मार्गदर्शन से हमें मानसिक शांति मिलती है और हम सही निर्णय ले पाते हैं। 2. हमारे पास कई प्रकार की महंगी वस्तुएं हो सकती हैं। ये वस्तुएं हमें समाज में सम्मानित और संपन्न व्यक्ति के रूप में पहचान दिलाती हैं। भौतिक वस्तुएं जीवन को सुविधाजनक बना सकती हैं, लेकिन वे हर परिस्थिति में हमारा मार्गदर्शन नहीं कर सकतीं। हमारी वास्तविक संपदा वह है, जो कठिन समय में हमारा साथ दे और हमें सही दिशा दिखाए। 3. जिस प्रकार हम अपने संग्रह में मूल्यवान वस्तुओं को संभालकर रखते हैं, उसी प्रकार हमें अपने जीवन में महापुरुषों के उपदेशों को भी संजोकर रखना चाहिए। 4. महापुरुषों का जीवन संघर्ष, त्याग, साहस और विवेक का उदाहरण होता है। उनके विचार हमें कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और उचित निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करते हैं। 5. जब हम भ्रमित, निराश या विचलित होते हैं, तब महापुरुषों की शिक्षाएं हमारी शक्ति बन सकती हैं। इसलिए केवल भौतिक संपत्ति का संग्रह करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि महान व्यक्तियों के विचारों को अपने जीवन में अपनाना भी जरूरी है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User