कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:साध्वी प्राची बोलीं- उत्तराखंड पर टिप्पणी करने वाले चप्पलों से पिटेंगे, सतीश महाना ने चाय बनाई
नमस्कार, कानपुर की कल (रविवार) की 10 बड़ी खबरें…विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मॉर्निंग वॉक के दौरान कालीबाड़ी मंदिर के पास स्थित ‘टेक्निकल चाय वाला’ की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने खुद चाय बनाई और कार्यकर्ताओं को पिलाई। इसके बाद दुकानदार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, बिठूर क्षेत्र में जीटी रोड पर शनिवार रात तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार बीएससी के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, साध्वी प्राची ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोगों पर टिप्पणी करने वालों को चप्पलों से पीटा जाएगा। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें- 1. 21 केंद्रों पर PET परीक्षा खत्म: मेटल डिटेक्टर से अभ्यर्थियों की हुई जांच, एंट्री से पहले जूते उतरवाए गए यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) संपन्न हो गई। शहर के 21 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर राहत दिखी। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच परीक्षा कराई गई। कुल 9,288 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें बड़ी संख्या में दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थी भी शामिल रहे। पढ़िए पूरी खबर… 2. सीएम योगी के बिठूर दौरे से 2027 का सियासी संदेश: दलित वोट बैंक पर नजर, वाल्मीकि आश्रम में दर्शन के बाद जनसभा करेंगे यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 26 अक्टूबर को कानपुर दौरा सियासी नजरिए से अहम है। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर के वाल्मीकि आश्रम में दर्शन और नानाराव पेशवा स्मारक स्थल पर जनसभा के जरिए भाजपा दलित समाज तक पहुंच मजबूत करने का संदेश दे सकती है। धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत भी इस आयोजन के केंद्र में हैं। 3. ग्रीनबेल्ट के सौंदर्यीकरण में घोटाला: जोन-2 में कागजों में 1700 गड्ढे, मौके पर मिले 1200; जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा नगर निगम में ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों की गड़बड़ी सामने आई है। जोन-2 में दो कार्यों की जांच में मिट्टी भराई, खरपतवार हटाने, गड्ढों की खुदाई और रेलिंग के वजन में अनियमितताएं मिलीं। तीन सदस्यीय कमेटी ने 2.89 लाख रुपए की कटौती की संस्तुति की, लेकिन रिपोर्ट सौंपे जाने के सात महीने बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई। पढ़िए पूरी खबर… 4. चकेरी में लिवइन पार्टनर महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश; बहन की तहरीर पर FIR चकेरी के स्वर्ण जयंती विहार में लिवइन रिलेशनशिप में रह रही 32 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पप्पू पासवान को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी आतिफ कुरैशी फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। महिला के शरीर पर 15 जगह चोटों के निशान मिले हैं। पढ़िए पूरी खबर… 5. यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दुकान पर बनाई चाय: कार्यकर्ताओं को पिलाई, दुकानदार के पैर छूकर बोले- आप हमारी बहन हैं मॉर्निंग वॉक के दौरान यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का अलग अंदाज देखने को मिला। चकेरी के काली बाड़ी मंदिर के पास ‘टेक्निकल चाय वाला’ दुकान पर पहुंचकर उन्होंने खुद चाय बनाई और कार्यकर्ताओं को पिलाई। इस दौरान उन्होंने दुकानदार सुशीला गुप्ता के पैर छूकर कहा, ‘आप हमारी बहन हैं।’ महाना का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग जुट गए। पढ़िए पूरी खबर… 6. बिठूर में JCB ने स्कूटी सवार छात्र को मारी टक्कर: दोस्त गंभीर; किताबें खरीदकर घर लौट रहे थे दोनों; चालक फरार बिठूर में शनिवार रात तेज रफ्तार JCB की टक्कर से BSc छात्र मोशीन (20) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों परेड से कॉलेज की किताबें खरीदकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में JCB चालक के गलत दिशा से आने की बात सामने आई है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पढ़िए पूरी खबर… 7. घाटमपुर में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव: दो दिन पहले घर से निकला था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई घाटमपुर में बलहापारा खुर्द गांव में दो दिन पहले घर से निकले 23 वर्षीय युवक विमल का शव रविवार सुबह गांव के किनारे बंबुराही में फंदे से लटकता मिला। युवक पुणे में प्राइवेट नौकरी करता था। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर… 8. 'मन की बात' से Gen-Z पर फोकस: यूपी प्रभारी के निर्देश पहली लाइन में युवा और महिलाएं रहीं, जिलाध्यक्ष जमीन पर बैठे, विधायक-सांसद पीछे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 139वें संस्करण का लाइव प्रसारण हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार में सुबह 10:30 बजे किया गया। इसकी जिम्मेदारी भाजपा कानपुर उत्तर की टीम ने संभाली। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने निर्देश दिए थे कि कार्यक्रम के दौरान सबसे आगे की पहली पंक्ति में महिलाओं और युवाओं को बैठाया जाए। पढ़िए पूरी खबर… 9. साध्वी प्राची बोलीं- उत्तराखंड के लोगों पर टिप्पणी की तो चप्पलों से पीटेंगे: उमर अब्दुल्ला के DNA की जांच कराने की मांग, अखिलेश पर भी साधा निशाना कानपुर पहुंचीं साध्वी प्राची ने उमर अब्दुल्ला, अखिलेश यादव और जेएनयू में उमर खालिद के समर्थन में हो रहे प्रदर्शनों पर तीखे बयान दिए। अखिलेश के कथित बयान पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों पर टिप्पणी करने वालों को चप्पलों से पीटा जाएगा। वहीं, उमर अब्दुल्ला के खिलाफ कार्रवाई और उनके डीएनए की जांच कराने की मांग भी की। पढ़िए पूरी खबर… 10. हनुमान पार्क के विकास पर खर्च होंगे 1.93 करोड़: बनेगा हॉल और शौचालय, सुंदरीकरण के साथ लगेंगे सबमर्सिबल पंप सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के कौशलपुरी स्थित हनुमान पार्क के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। एमएलसी मानवेंद्र सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने भूमि पूजन कर काम की शुरुआत की। एमएलसी निधि से 1 करोड़ 93 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। पार्क में हॉल, शौचालय, सबमर्सिबल पंप और सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)