डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज महोत्सव में शामिल होंगे:फर्रुखाबाद में बाबा नीम करोरी धाम की तपोस्थली पर भी दर्शन करने जाएंगे
फर्रुखाबाद के संकिसा में चल रहे बौद्ध महोत्सव में सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। वह बुद्ध सम्मेलन में भाग लेने के साथ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद बाबा नीम करोरी धाम की तपोस्थली पर दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। संकिसा में रविवार से बौद्ध महोत्सव शुरू हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डिप्टी सीएम सोमवार दोपहर 2:15 बजे संकिसा पहुंचेंगे। यहां बुद्ध सम्मेलन में शामिल होने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे बाबा नीम करोरी धाम की तपोस्थली पर दर्शन-पूजन करेंगे।
इसी दिन जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह भी फर्रुखाबाद आएंगे। वह वाल्मीकि जयंती पर सोमवार दोपहर 12:45 बजे फतेहगढ़ की ग्वालटोली स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंचेंगे। यहां पूजा-आरती करने के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों से बातचीत करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)