सेंट्रल जोन फुटबॉल में मेजबान सीएसजेएमयू जीता:आईआईटी और विवि के मैदान में हुआ आठ मैच

Nov 18, 2026 - 18:48
0
सेंट्रल जोन फुटबॉल में मेजबान सीएसजेएमयू जीता:आईआईटी और विवि के मैदान में हुआ आठ मैच
सीएसजेएमयू में चल रही सेंट्रल जोन अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को मेजबान टीम ने जीत दर्ज की। पांचवें दिन सीएसजेएमयू ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल को 2-0 से शिकस्त दी। विश्वविद्यालय परिसर और आईआईटी कानपुर के खेल मैदान पर कुल आठ मुकाबले खेले गए। सभी टीमों के बीच अगले चरण में जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। एएमयू ने जीता मैच विश्वविद्यालय परिसर में खेले गए अन्य मुकाबलों में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 5-1 से हराया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने गलगोटिया विश्वविद्यालय को 2-1 से शिकस्त दी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को 3-0 से पराजित किया। आईआईटी के मैदान में हुए मुकाबले वहीं, आईआईटी कानपुर के मैदान पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय को 2-1 से हराया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा को 4-3 से मात दी। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय को 3-0 से हराया। अंतिम मुकाबले में सैम हिगिनबॉटम विश्वविद्यालय ने मेडिकैप्स विश्वविद्यालय पर 3-1 से जीत दर्ज की। 19 से क्वालीफाइंग मुकाबले प्रतियोगिता के सचिव खेल शुभम हज़ारिया ने बताया कि नॉकआउट प्रारूप में हो रहे मुकाबलों में हर मैच महत्वपूर्ण है। शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पांडेय ने बताया कि 19 नवंबर से क्वालीफाइंग मुकाबले शुरू होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User