हेरो की चपेट में आने से किसान का पंजा कटा:फर्रुखाबाद में खेत की जुताई के दौरान हादसा, हायर सेंटर रेफर
फर्रुखाबाद में बुधवार शाम खेत की जुताई के दौरान 60 वर्षीय किसान लाल सिंह का पैर हेरो की चपेट में आ गया। हादसे में उनका पंजा कट गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, लाल सिंह खेत में गेहूं की बुवाई के लिए बुधवार शाम करीब 4:30 बजे हेरो से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर हेरो की चपेट में आ गया और पंजा कट गया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। बताया गया कि पंजे में 22 टांके लगाए गए। इसके बाद हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)