सेवा संकल्प अभियान:शमशाबाद में महिलाओं की गोद भराई की, बच्चों का अन्नप्राशन कराया
फतेहाबाद के विकासखंड शमशाबाद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, शिशुओं का अन्नप्राशन तथा कुपोषण से बाहर निकलकर सामान्य श्रेणी में आए बच्चों को पोषण पोटली प्रदान की गई। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को साड़ी वितरित की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आशा कार्यकत्रियों को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि "सेवा, सम्मान और जनकल्याण—यही सेवा संकल्प अभियान का संकल्प है।" कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)