सेवा संकल्प में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता:सेवा संकल्प अभियान में विजेताओं को किया गया सम्मानित
वाराणसी के जगतपुर पीजी कॉलेज में 29 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी, कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामान्य जागरूकता, ज्ञान क्षमता और विषयगत समझ का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की मुस्कान कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम सेमेस्टर के संदीप पटेल दूसरे स्थान पर रहे। बीएससी प्रथम सेमेस्टर के बिंदास पटेल और बीए प्रथम सेमेस्टर के हर्ष सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास तथा सामाजिक एवं शैक्षिक जागरूकता विकसित करना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)