सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:भदोही में राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

Sep 29, 2026 - 15:48
0
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:भदोही में राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
भदोही में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में 2005 के वित्त विधेयक से तिथि आधारित भेदभाव खत्म कर पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में लाने की मांग की गई। वेतन आयोग में देरी को देखते हुए सभी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को अंतरिम सहायता देने की मांग भी की गई। अन्य मांगों में कर्मचारियों, पेंशनरों और शिक्षकों के लिए अलग से सीपीआई जारी करना, पेंशन की राशि में होने वाली कटौती को 10 साल बाद बंद करना, 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर हर पांच साल में पेंशन में 5 प्रतिशत की वृद्धि करना और पेंशन को आयकर से मुक्त करना शामिल है। इसके अलावा कोरोना काल के 18 महीने के डीए/डीआर एरियर का भुगतान, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत की छूट, आयुष्मान भारत के तहत कैशलेस इलाज की सीमा 10 लाख रुपये करने, महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से अधिक होने पर उसे मूल वेतन और पेंशन में जोड़ने तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोग का गठन करने की मांग की गई। इस मौके पर सभा शंकर मिश्र, विजय नाथ द्विवेदी, अरुण कुमार, चंद्रपति दुबे, राजेंद्र प्रसाद, छोटेलाल और छेदीलाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User