जालौन में डीएम की जनसुनवाई में त्वरित कार्रवाई:बुजुर्ग ने सुनने में दिक्कत बताई तो डीएम ने उसी दिन कान की मशीन दिलाने के दिए निर्देश

Sep 29, 2026 - 15:48
0
जालौन में डीएम की जनसुनवाई में त्वरित कार्रवाई:बुजुर्ग ने सुनने में दिक्कत बताई तो डीएम ने उसी दिन कान की मशीन दिलाने के दिए निर्देश
जालौन के उरई स्थित कलेक्ट्रेट में मंगलवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिलाधिकारी समीर ने जनसुनवाई की। उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके से ही कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष से जिलास्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन जोड़कर शिकायतों की समीक्षा की। जनसुनवाई में कुठौंद निवासी करीब 75 वर्षीय प्रताप शुक्ला ने जिलाधिकारी को बताया कि उम्र बढ़ने के साथ उन्हें सुनने में काफी परेशानी हो रही है। इससे रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कत आ रही है। समस्या सुनने के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल निर्देश दिए कि प्रताप शुक्ला को उसी दिन कार्यालय बुलाकर आवश्यक जांच कराई जाए और जरूरत के अनुसार कान की मशीन उपलब्ध कराई जाए। बारिश के बाद जलभराव की शिकायत, गांव भेजे बीडीओ ग्राम दशहरी निवासी ज्ञान सिंह ने हाल में हुई बारिश के बाद गांव में जलभराव की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि नालियों में पानी भर गया है और निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कदौरा को तत्काल गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करने और पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। चकरोड और पारिवारिक विवाद समेत कई शिकायतें जनसुनवाई में चकरोड, पारिवारिक विवाद समेत विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए। जरूरत पड़ने पर अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें। बोले- हर शिकायत का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन को समय से राहत और समाधान उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User